नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत बीएस-6 मानक वाले छह साल तक पुराने निजी वाहनों को अब हर तीन साल में पीयूसी प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा। इससे वाहन मालिकों को बार-बार प्रमाणपत्र बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी। हालांकि, वाहन की उम्र बढ़ने के साथ प्रमाणपत्र की वैधता अवधि भी कम होती जाएगी।

नए नियमों के मुताबिक, छह से 10 साल तक पुराने बीएस-6 निजी वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र एक साल तक मान्य रहेगा, जबकि 10 साल से अधिक पुराने वाहनों को हर छह महीने में प्रमाणपत्र बनवाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
19.04 करोड़ डॉलर में बिकी वैन गॉग की पेंटिंग, नीलामी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त
19.04 करोड़ डॉलर में बिकी वैन गॉग की पेंटिंग, नीलामी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त
विन्सेंट वैन गॉग की एक पेंटिंग ने इस डच चित्रकार की नीलामी के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीएस-6 मानक वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए भी उम्र के आधार पर पीयूसी की वैधता तय की गई है। छह साल तक पुराने व्यावसायिक वाहनों के प्रमाणपत्र की वैधता दो साल होगी। छह से 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए यह अवधि एक साल और 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने निर्धारित की गई है।

वहीं, बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 श्रेणी के वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र तीन महीने तक मान्य रहेंगे। बीएस-4 मानक वाले वाहनों के लिए प्रमाणपत्र की वैधता छह महीने होगी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किया है। ये नियम राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही लागू हो गए हैं। पहले से जारी पीयूसी प्रमाणपत्रों पर नई वैधता अवधि उनके पहली बार नवीनीकरण के समय लागू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाबे के पास आग ताप रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, शराब दुकान के दो कर्मचारियों समेत तीन की मौत
ढाबे के पास आग ताप रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, शराब दुकान के दो कर्मचारियों समेत तीन की मौत
जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के पास आग ताप रहे लोगों को कुचल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियमों के तहत प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त होने से 10 दिन पहले नवीनीकरण कराने पर नया प्रमाणपत्र पुरानी वैधता खत्म होने की तारीख से प्रभावी होगा। यदि वाहन मालिक वैधता समाप्त होने के बाद प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराता है, तो नई वैधता नवीनीकरण की तारीख से शुरू होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
PF निकालने के नियम बदले: अब 90% तक रकम निकाल सकेंगे कर्मचारी, नौकरी के 2 महीने बाद भी मिलेगा पैसा
PF निकालने के नियम बदले: अब 90% तक रकम निकाल सकेंगे कर्मचारी, नौकरी के 2 महीने बाद भी मिलेगा पैसा
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.