राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा आइएएस संवर्ग के अफसरों को पदोन्नति करते हुए नए विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है।

सभी को पे मेट्रिक्स लेवल 15 और 17 पर पदोन्नत किया गया है। इनमें मुख्य तौर पर आइएएस सुबोध सिंह, आइएएस श्रीमती निहारिका बारिक, आइएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह तथा आईपीएस डॉ रोहित यादव शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार आइएएस सुबोध कुमार सिंह को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की दबिश, बिना ग्लव्स-कैप खाना बनाने पर सख्ती
होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की दबिश, बिना ग्लव्स-कैप खाना बनाने पर सख्ती
बिलासपुर। शहर के नामी होटल और रेस्टोरेंटों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा रसोई की स्वच्छता सुनिश्चित करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबोध सिंह सरकार का बड़ा भरोसा

आइएएस सुबोध कुमार सिंह को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर लाना, ये फैसला दर्शाता है कि श्री सिंह ने मुख्यमंत्री का विश्वास जीत​ रखा है। आने वाले समय में वे मुख्य सचिव भी बन सकते हैं। फिलहाल साय सरकार में सुबोध कुमार सिंह ब्यूरोक्रेसी में नंबर वन हैं। वजह यह है कि किसी भी फैसले के पहले सुबोध कुमार सिंह की रॉय को सीएम साय महत्व देते हैं। उन्होंने ऐसी टीम बनाई है जिसने सरकार की छबि को जनता के बीच कार्य करने वाली सरकार, विश्वसनीय और ईमानदार छबि स्थापित की है। जैसे मोदी की गारंटी को सफलतापूर्वक लागू करना। दरअसल सुबोध सिंह को लम्बा प्रशासनिक अनुभव है। वे रमन सरकार में भी काम कर चुके हैं अत: उन्हें ना सिर्फ प्रशासनिक बल्कि भाजपा की अंदरूनी राजनीतिक परिस्थितियों को साधना जानते हैं। कह सकते हैं कि साय सरकार यदि बेदाग छबि की बनी हुई है तो उसके पीछे आइएएस सुबोध कुमार सिंह की रॉय और फैसलों ने ही उसे इस पायदान पर खड़ा किया है।

इसी तरह आइएएस श्रीमती निहारिका बारिक को भी अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। आइएएस डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव तथा आइपीएस डॉ. रोहित यादव को सचिव से प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम भोपाल से रायपुर ले जाई जा रही 1500 किलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखिए आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का अवैध साम्राज्य खड़ा करने वालों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.