अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज एक बड़ा फैसला करते हुए विभिन्न राज्यों के पीसीसी प्रभारी बदल दिए हैं। कुछ को नया प्रभारी बनाया गया है जबकि कुछ लोगों को अन्य राज्यों में भेजा गया है। छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को इसमें जगह मिली है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह दी है। इस बदलाव के तहत विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रदेश का नया AICC सचिव बनाया गया है। वहीं जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटाकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को दूसरे राज्यों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। पाढ़ी इसके पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं नरेश ठाकुर को गुजरात PCC की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
207 सरकारी इग्नाइट स्कूल पीपीपी मॉडल पर देने की तैयारी, शिक्षक-पालकों में बढ़ी चिंता
207 सरकारी इग्नाइट स्कूल पीपीपी मॉडल पर देने की तैयारी, शिक्षक-पालकों में बढ़ी चिंता
रायपुर। प्रदेश के 207 सरकारी इग्नाइट स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित करने की तैयारी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.