किरंदुल/दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के खनन अपशिष्ट का वर्षों से जमा विशाल पहाड़ ढहने से किरंदुल क्षेत्र में तबाही का मंजर सामने आया है। 14 नंबर डिपॉजिट और नंदराज पहाड़ के बीच स्थित वेस्ट डंप का बांध टूटने से भारी मात्रा में मलबा 8 से 10 किलोमीटर तक फैल गया। मलबे की चपेट में आकर हजारों पेड़ नष्ट हो गए, वहीं लोहा गांव को किरंदुल से जोड़ने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव का संपर्क टूट गया और करीब 15 से 20 गांवों की आवाजाही प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। जलस्रोतों के साथ मलांगिर पर्यटन क्षेत्र पर भी संकट मंडरा रहा है।

बताया जा रहा है कि बारिश और मलबे के दबाव के बीच वेस्ट डंप का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे का फैलाव करीब 8 से 10 किलोमीटर लंबा और 300 से 500 मीटर चौड़ा है। इसकी चपेट में लगभग 20 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पेड़ मलबे में दबे और बहते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में मलबे के फैलाव से पर्यावरणीय नुकसान के साथ ग्रामीणों की आवाजाही और स्थानीय जलस्रोतों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
207 सरकारी इग्नाइट स्कूल पीपीपी मॉडल पर देने की तैयारी, शिक्षक-पालकों में बढ़ी चिंता
207 सरकारी इग्नाइट स्कूल पीपीपी मॉडल पर देने की तैयारी, शिक्षक-पालकों में बढ़ी चिंता
रायपुर। प्रदेश के 207 सरकारी इग्नाइट स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित करने की तैयारी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। बचेली एसडीएम ने बताया कि वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फिलहाल नुकसान का वास्तविक आकलन सामने नहीं आया है।

खनन अपशिष्ट के इतने बड़े ढेर का अचानक ढहना एनएमडीसी की डंप प्रबंधन व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हादसे से प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का विस्तृत आकलन और आगे मलबे के फैलाव की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ के दो नए AICC सचिव नियुक्त
कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ के दो नए AICC सचिव नियुक्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज एक बड़ा फैसला करते हुए विभिन्न राज्यों के पीसीसी प्रभारी बदल दिए हैं। कुछ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.