रायपुर। देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन रायपुर शहर, नवा रायपुर सहित पूरे जिले के शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

वहीं, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए भी अवकाश का आदेश जारी किया है। इसके बाद जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में कल छुट्टी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रदेशभर के थानों में पहुंचा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का विरोध, मधुबाला गिरी ने मांगी माफी
प्रदेशभर के थानों में पहुंचा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का विरोध, मधुबाला गिरी ने मांगी माफी
रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ कथित अपमानजनक और धमकी भरी टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह स्थानीय अवकाश मंत्रालय, नवा रायपुर, रायपुर शहर तथा जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उपकोषालय को इस अवकाश से बाहर रखा गया है। इन कार्यालयों में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तय तारीखों पर अब होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तय तारीखों पर अब होगी परीक्षा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.