छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर 

अपनी मांगों को लेकर आज से प्रदेश के हजारों शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले संगठन के प्रतिनिधि मंडल से कल पूर्व डीपीआई सुनील जैन की मौजूदगी में वार्ता हुई, लेकिन वेतन विसंगति के मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय सामने ना आप आने के चलते फेडरेशन ने हड़ताल करने का निर्णय लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सहायक शिक्षकों के हड़ताल में जाने से प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों में पढ़ाई समेत अन्य गतिविधियां प्रभावित रहेंगी। हालांकि हड़ताल के प्रभाव को कम करने के लिए विभाग ने सभी प्राचार्य व BEO को पठन-पाठन व मध्यान भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि आंदोलन में विकासखंड स्तर पर शिक्षक आंदोलन करेंगे सहायक शिक्षक और प्रधान पाठक के साथ-साथ अन्य संवर्ग के शिक्षक भी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।