ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
16 मई 2026 शनि जयंती पर मेष से मीन तक का राशिफल। जानें करियर, प्यार, स्वास्थ्य और उपाय। चंद्रमा मेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। यदि कैरियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी आज कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले किसी काम में हाथ आजमाया था, तो वह पूरा हो सकता है, जिसके आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के किसी जरूरी काम में आप पूरी मदद करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का प्रचारक बताया। बयान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के लिए कुछ गुप्त प्लानिंग करनी होंगी। यदि आपने किसी से शेयर की तो उनमें बाधा आ सकती है। आप शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपको इससे कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आप बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी चिंता भी समाप्त होगी। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाई है, तो वह आज सफल रहेंगी। आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा। आपने यदि किसी काम की शुरुआत की तो उसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। धन संबंधित किसी मामले में आप किसी को तुरंत धन ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। वर्क फ्राम होम में कार्य कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
14 जून 2026 राशिफल: चंद्रमा वृषभ राशि में होने से कर्क राशि को आर्थिक लाभ, वृषभ को खुशियां और धनु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपको अपने कामों को लेकर कुछ कन्फ्यूजन चल रही है, तो वह समाप्त होगी, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि आपके कुछ काम अधूरे पड़े हैं, तो आप उन्हें भी पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको  जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए जरूरी खबर। जून-जुलाई में केवल 14 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं। 25 जुलाई से चातुर्मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए आप अच्छा निवेश कर सकते हैं। बैंकिंग  क्षेत्रों में कार्यरत लोगों बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। आप अपनी सूझबूझ से कदम आगे बढ़ाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस संबंधी यदि आपके मन में कोई आईडिया है, तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जो आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई दूर रह रहा परिजन आपसे मिलने आ सकता है। आपको किसी यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजातों  को संभालकर रखना होगा। आपको  किसी नये काम में बहुत ही देखभाल कर धन लगाना होगा।

• तुला (Libra) :

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको यदि कोई पुरानी समस्या चल रही थी, तो उससे आपको मुक्ति मिलेगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा और आपने यदि पहले से कुछ योजनाओं को चालू किया था, तो वह गति पकड़ सकती हैं। आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको यदि किसी काम के कारण समस्या है, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आप अध्ययन व अध्यात्म के कार्य में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से भी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को घरेलू कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी वह शिक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी नई योजना में निवेश करने का आपको मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप खुद को अपनी जरूरत के कामों में व्यस्त रखें, नहीं तो आप व्यर्थ के कामों में हाथ आजमा सकते हैं। आपकी सेहत में यदि कुछ समस्या है, तो उसे प्राथमिकता दें और नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग किसी साथी से मतभेद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। साझेदारी में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप उसमे पूरी जांच पड़ताल करें। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के अवसरों को भी पहचानना होगा। यदि वह किसी बड़े लाभ के अवसर में लगे है, तो वह उनकी ओर ध्यान नहीं देंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। ऑफिस में आप कुछ नई पहल करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग किसी बड़े इन्वेस्टमेंट को कर सकते हैं, जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। आपके परिवार में आज सुख शांति बनी रहेगी। यदि कोई लड़ाई झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें, जिससे आपकी सेहत स्वस्थ रहेगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम किसी मित्र की मदद से पूरा होता दिख रहा है। आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों में हां में हां मिलाएंगे, जिससे उनके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं।

Source: amarujala