छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

भारत-न्यूजीलैंड का एकदिवसीय क्रिकेट मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम प्रदेश में पहली बार नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को होगा। दोपहर 1.30 से रात 8 बजे तक होने वाले इस डे-नाइट मैच को देखने के लिए दर्शकों को 12 जनवरी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था पेटीएम से की जाएगी। अगर 15 जनवरी तक टिकट की बुकिंग अच्छी रही, तो आयोजक छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ शहर के साथ ही स्टेडियम में काउंटर नहीं खोलेगा, अगर बुकिंग नहीं हुई तक 16 जनवरी से तय होगा कि काउंटर कितने खोले जाएं। 

ये खबर भी पढ़ें…
वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत: मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से रौंदा
वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुआत: मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से रौंदा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया। जूलियन क्विनोनेस और राउल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

[[ad]]
क्रिकेट संघ फिलहाल सस्ते टिकट की दर को लेकर ऊहापोह की स्थिति में हैं। पदाधिकारी तय नहीं कर पा रहे हैं कि स्टूडेंट कन्सेशन से लेकर आम दर्शकों के लिए टिकट की कीमत कितनी रखी जाए। अभी चार दिन पहले हुई बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के साथ विस्तार से चर्चा की थी। उसमें कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया था कि टिकट काउंटर का पर्याप्त इंतजाम किया जाए। इसके बावजूद संघ के पदाधिकारी अब तक इस पर निर्णय नहीं ले पाये हैं।
[[ad]]