बिलासपुर/-

अग्रवाल समाज नवयुवक समिति द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल व युगल में दीपक अग्रवाल ने इस  वर्ष भी विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वे पिछले 9 सालों से लगातार इस प्रतियोगिता पर विजय प्राप्त करते आ रहे हैं। 19 सितंबर 2022 को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में एकल वर्ग में लगभग 40 से ऊपर खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें फाइनल मुकाबले में दीपक ने अपने ही युगल पार्टनर कृष्णा अग्रवाल को सीधे सेटों में पराजित कर विजय होने का गौरव हासिल किया।  मुकाबला में सीधे सेटों में जीत कर 21-15 और 21-17 विजेता बने।

ये खबर भी पढ़ें…
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को
रायपुर, 17 अगस्त 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही युगल वर्ग में लगभग 20 जोड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें दीपक अग्रवाल व कृष्णा अग्रवाल की जोड़ी ने अपने प्रतिद्वंदी को सीधे सेटों में पराजित कर सिरमोर हुए। समस्त जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक संजय मुरारका द्वारा दी। सहयोगी के रूप में वेंकटेश अग्रवाल, अनन्य बजाज, ललित नौनिहाल, स्वप्निल अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी का किया गया सम्मान

अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा बिलासपुर के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सिंगल बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जयसवाल जो कि पूर्व में इंडिया नंबर वन रैंक पर भी काबिल रह चुके हैं वर्तमान में उनकी इंटरनेशनल रैंकिंग 85 है उनका भी इस मंच से स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मंगलवार को पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.