छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर 

भानुप्रतापपुर (अजजा) विधानसभा उप निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की आज संवीक्षा की गई जिसमें 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी ब्रम्हानंद नेताम, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी डायमंड नेताम एवं आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी शिवलाल पुड़ो का नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
अंबिकापुर। महज 21 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच से शुरू हुआ मामला अब करीब 1800 करोड़ रुपये के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रकार निर्दलीय अभ्यर्थियों अकबर कोर्राम, अर्जुन सिंह, आयनुराम धु्रव, गौतम कुंजाम, जीवन राम ठाकुर, दिनेश कुमार कल्लो, दुर्योधन दर्रो, देवप्रसाद जुर्री, नागेश कुमार माहला, प्रमेश कुमार टेकाम, बलराम तेता, महत्तम कुमार दुग्गा, रेवतीरमन गोटा, रोहित कुमार नेताम, लक्ष्मीकांत गावड़े और सेवालाल चिराम का नाम निर्देशन पत्र भी विधिमान्य पाया गया है।