एस. एन. शुक्ला । छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम 

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अपनी सौम्यता व संवेदनशीलता के लिए पहचाने जाते हैं। उनका यह स्वभाव बिलासपुर आगमन पर भी स्पष्ट दिखा। दरअसल गत दिनों आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सिंहदेव बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने आए थे, तय योजना के अनुसार सिंहदेव गांधी चौक से प्रताप चौक तक पैदल चलते हुए व्यापारियों व जन सामान्य से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय के पक्ष में वोट देने की अपील करने वाले थे लेकिन बड़ी संख्या में उनके स्वागत में पहुंचे लोगों व काफिले की भीड़ के चलते बाजार में होने वाले जाम व उसके कारण आम आदमी की परेशानी को समझते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय से चर्चा की व अपनी यह पदयात्रा निरस्त कर दी। प्रचार प्रसार के इस कार्यक्रम के निरस्त होने के कारणों को सुन बिलासपुर समेत प्रदेश भर के लोग बोल रहे हैं कि नेता हो तो टीएस सिंहदेव व शैलेश पांडेय जैसा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। दिसंबर में प्रस्तावित चुनावों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को गांधी चौक पर बिलासपुर विधानसभा के प्रत्याशी शैलेश पांडेय के पक्ष में नुक्कड़ सभा की। नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की राजनीति में कमल का फूल नहीं खिलेगा। प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश सरकार ने जो प्रदेश की जनता, महिलाओं, छात्र-छात्राओं -और युवाओं के लिए योजना बनाई है उसे प्रदेश में लागू किया जा सके, इसके लिए उन्होंने विधायक शैलेश पांडेय को फिर से विधानसभा भेजने की अपील की। 

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ बोलने का काम करते हैं। उनके द्वारा तरह-तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं। चुनाव जीतने के बाद कभी भी वादा पूरा नहीं करते। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जो कहती है, पूरा करती है। पिछले बार किए गए वादे पूरा किया गया। वहीं आगे भी करेंगे।दो सौ यूनिट तक बिजली बिल छूट का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिलेगा। इसके अलावा महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा। दुर्घटना में घायल होने वाले सभी वर्ग के लोगों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पच्चीस लाख रूपए का उपचार मुफ्त में कराया जाएगा। वहीं किसानों से बीस क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी शुरू कर दी गई है। उसको 3200 रूपए में खरीदा जाएगा और आगे उसमें वृद्धि की जाएगी। कांग्रेस द्वारा केजी टू पीजी तक मुफ्त पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। सिंहदेव ने बिलासपुर विधानसभा के उम्मीदवार शैलेश पांडेय को विधानसभा भेजने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.