छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर

हाईकमान जिन्हें भी तय करेंगे, फाइनल वही होगा। विधायकों से भी रायशुमारी होगी। हाईकमान जिन पर फैसला करता है, तो हम साथ मिलकर काम करते हैं। सबको अलग-अलग जवाबदारियां मिलती हैं, तो इस बार भी वैसी ही जवाबदारियां मिलेंगी। उक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही।

ये खबर भी पढ़ें…
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। दिसंबर में प्रस्तावित चुनावों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले चरण की 20 सीटों पर कांग्रेस की स्थिति को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिल रही है। उन्होंने बताया कि 20 में से 14-16 सीटें मिलने की संभावना सामने आ रही है । वही दूसरे चरण के मतदान में 70 सीटों में से 45-50 सीटों पर जीत का अनुमान है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र को पब्लिक सुनती है।

प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री कौन होगा के प्रश्न मुस्कुराते हुए उन्होंने जवाब दिया कि अभी भूपेश भाई मुख्यमंत्री हैं तो अगली बार भी मुख्यमंत्री के रूप में पहला नाम उनका होगा, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा यह निर्णय हाईकमान लेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.