नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से एकमुश्त राशि निकालने के बजाय किस्तों में पैसे निकालने की सुविधा मिलने पर भी खाताधारकों को टैक्स नहीं देना होगा। साथ ही, खाते में शेष जमा राशि पर पहले की तरह पीएफ का निर्धारित ब्याज मिलता रहेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के प्रमुख एवं सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति ने यह जानकारी दी है।

ईपीएफओ खाताधारकों को भविष्य में सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) के तहत किस्तों में रकम निकालने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने से सदस्य अपनी जरूरत के मुताबिक पीएफ खाते से नियमित अंतराल पर राशि निकाल सकेंगे, जबकि खाते में बची रकम पर ब्याज मिलता रहेगा। हालांकि, इस सुविधा को लागू करने के लिए ईपीएफ से जुड़े मौजूदा प्रावधानों में संशोधन करना होगा। इसके अलावा आयकर कानून में भी आवश्यक बदलाव किए जाने की जरूरत होगी। ईपीएफओ ने इस संबंध में प्रस्ताव श्रम मंत्रालय को भेज दिया है। प्रस्ताव पर मंजूरी और जरूरी कानूनी संशोधन के बाद इस व्यवस्था को लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिसलेरी की बढ़ीं मुश्किलें: जलपाईगुड़ी प्लांट के पानी में मिले बैक्टीरिया, एफएसएसएआई ने दी मुकदमे की मंजूरी
बिसलेरी की बढ़ीं मुश्किलें: जलपाईगुड़ी प्लांट के पानी में मिले बैक्टीरिया, एफएसएसएआई ने दी मुकदमे की मंजूरी
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं: खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पैकेज्ड पेयजल निर्माता कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के ख़िलाफ़ एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.