रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चौथे सप्ताह में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दुनियाभर में शानदार कारोबार करते हुए फिल्म ने अब ‘बाहुबली 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ ‘रामायण’ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

 दुनियाभर में 1790 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने रिलीज के शुरुआती सात दिनों तक दुनियाभर में प्रतिदिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1790 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1790.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, भारत में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस उपलब्धि के साथ ‘रामायण’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद 1000 करोड़ रुपये का घरेलू कारोबार करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भेड़िया फिर मचाएगा धमाल! सीक्वल पर काम शुरू, श्रद्धा कपूर के साथ दिखने की उम्मीद
भेड़िया फिर मचाएगा धमाल! सीक्वल पर काम शुरू, श्रद्धा कपूर के साथ दिखने की उम्मीद
बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की बात हो तो ‘भेड़िया’ का नाम भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। वरुण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को छोड़ा पीछे

‘रामायण’ ने अपने 23वें दिन दुनियाभर में 1788 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के 1742 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार कर लिया था। इस शानदार प्रदर्शन के बाद ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब फिल्म की नजर 2000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने पर है। इसके साथ ही आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के 2070 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को चुनौती देने की दिशा में भी ‘रामायण’ आगे बढ़ रही है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन
20 से 22 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में होगा तीन दिवसीय महोत्सव ‘संगीति’ का भव्य आयोजन
रायपुर, 27 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महासमुंद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.