प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर जिला स्तरीय पुलिस टीम की दबिश के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जुआरियों से स्थानीय पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत और लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 27 नवंबर को जिला स्तरीय पुलिस टीम ने प्रतापपुर बस स्टैंड के पास संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान 99 हजार 600 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, सात मोबाइल फोन और कई वाहन जब्त किए गए थे।

कार्रवाई के बाद मामले में स्थानीय पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसपी ने सख्त कदम उठाते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पुरेना, उपनिरीक्षक विवेक खलखो, आरक्षक राजेश तिवारी (618), भीमेश आरमो (847) और राजकुमार पासवान (698) को निलंबित कर दिया। निलंबित सभी पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र सूरजपुर संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही बिना लिखित अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
बिलासपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.