नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाने का फैसला किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक समाप्त होने की संभावना है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बैठक की जानकारी दी।

संसद के दोनों सदनों की इन बैठकों में सरकार महिला आरक्षण कानून को लागू करने से जुड़े परिसीमन विधेयक पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक बैठक के एजेंडे में इस विधेयक को शामिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संसद में विधेयक पारित कराने के लिए सरकार को लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 सांसदों के समर्थन की कमी बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच शुक्रवार को दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। वहीं, शाम 4.30 बजे कांग्रेस की बैठक में संसद सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

 महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन पर चर्चा

महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर संसद में चर्चा तेज है। इस मुद्दे पर संसद का विशेष अथवा विस्तारित सत्र बुलाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। अब दोनों सदनों की बैठक बुलाए जाने को इसी प्रस्ताव से जोड़कर देखा जा रहा है।

सरकार की ओर से महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की दिशा में प्रयास किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में संसद के आगामी बैठकों के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
असम के कोकराझार में आयोजित एक पार्टी के दौरान दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 महिला आरक्षण बिल : 5 अहम बातें

\- सितंबर 2023 में पारित हुआ कानून: संसद ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

\- अगली जनगणना और परिसीमन से जुड़ा प्रावधान: 16 अप्रैल 2026 को सरकार ने कानून लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया। हालांकि, आरक्षण का लाभ अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के आधार पर मिलना है।

\- 2029 से आरक्षण लागू करने की तैयारी: सरकार चाहती थी कि 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिल सके। इसके लिए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक-2026 पेश किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

\- 816 सीटों तक बढ़ाने का प्रस्ताव: सरकार के प्रस्ताव में लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने की बात थी। इसके बाद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की योजना थी।

\- लोकसभा में नहीं मिल पाया पर्याप्त समर्थन: अप्रैल 2026 में इन विधेयकों पर लोकसभा में मतदान हुआ था। इन्हें पारित कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी, लेकिन पक्ष में 298 वोट ही मिले। विपक्ष ने परिसीमन के प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इससे उत्तर भारत को फायदा और दक्षिण भारत को नुकसान हो सकता है। नतीजतन, विधेयक 54 वोटों से गिर गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
तिरुपति मंदिर में 208 करोड़ का चढ़ावा, जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण
तिरुपति मंदिर में 208 करोड़ का चढ़ावा, जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण
तिरुपति। तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने 121 किलो सोने के आभूषण दान किए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.