रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिसीमन को लेकर संसद के विशेष सत्र में प्रस्तावित विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 400 पार का नारा जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भाजपा अब लोकसभा सीटों का विस्तार कर सत्ता को लंबे समय तक अपने हाथों में केंद्रित रखने की रणनीति बना रही है। बघेल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के आरोपों के बीच उसी आयोग को परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

राजधानी रायपुर में चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर पहले से ही गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यदि उनकी देखरेख में परिसीमन की प्रक्रिया होती है, तो उसकी निष्पक्षता की गारंटी कौन देगा? परिसीमन के दौरान किस सीट को सामान्य और किसे आरक्षित किया जाएगा, साथ ही महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण किस आधार पर होगा, जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों में चुनाव आयोग की भूमिका रहेगी। जब आयोग पर ही ‘वोट चोरी’ जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं, तो परिसीमन की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता को अपने हाथों में केंद्रित करने की मंशा से परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष सत्र में प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है। संविधान के अनुच्छेद 330 के अनुसार एससी और एसटी वर्ग के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में लोकसभा सीटें आरक्षित होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
जुआरियों से मिलीभगत का आरोप, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
जुआरियों से मिलीभगत का आरोप, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर जिला स्तरीय पुलिस टीम की दबिश के बाद पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बघेल ने सवाल उठाया कि जब नई जनगणना होने वाली है, तो उसके आंकड़ों का इंतजार क्यों नहीं किया जा रहा? नई जनगणना के आधार पर एससी-एसटी की जनसंख्या के अनुपात में सीटों का निर्धारण किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने से बच रही है। बघेल के मुताबिक, प्रस्तावित परिसीमन से छोटे राज्यों को नुकसान और बड़े राज्यों को अधिक फायदा होने की आशंका है। इसी दौरान भूपेश बघेल ने 25 नवंबर को राजधानी में आयोजित स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम को लेकर भी राज्य सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए। उन्होंने कार्यक्रम में कथित अनियमितताओं का दावा करते हुए संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए और आयोजन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
बिलासपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.