बिलासपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम पिछले एक सप्ताह से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर रही है। अभियान के दौरान रेत और गिट्टी के अवैध कारोबार में संलिप्त 10 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने कोनी, सेंदरी, कछार, निरतु, रतनपुर, पचपेड़ी, लावर, मस्तूरी और घुटकु क्षेत्र में लगातार दबिश देकर अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के मामलों की जांच की। इस दौरान बिना वैध रॉयल्टी और आवश्यक दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते पाए गए वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कोनी में रेत का अवैध परिवहन करते एक हाइवा, रतनपुर में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, पचपेड़ी में गिट्टी और रेत का परिवहन करते 4 हाइवा तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, लावर में रेत परिवहन करते एक हाइवा और घुटकु में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
जुआरियों से मिलीभगत का आरोप, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
जुआरियों से मिलीभगत का आरोप, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर जिला स्तरीय पुलिस टीम की दबिश के बाद पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज विभाग के अमले ने जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना कोनी, रतनपुर, पचपेड़ी और खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में खड़ा कराया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसके लिए पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सत्ता हमेशा अपने हाथों में रखने मोदी सरकार लेकर आई परिसीमन बिल : भूपेश
सत्ता हमेशा अपने हाथों में रखने मोदी सरकार लेकर आई परिसीमन बिल : भूपेश
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिसीमन को लेकर संसद के विशेष सत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.