बिलासपुर। शैक्षणिक सत्र का आधा समय बीतने के बाद अब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल पिछले दो वर्षों से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। कई स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रदेश स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा के बाद मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर 80 संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चयनित शिक्षकों को 4 जनवरी तक पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा शिक्षकों के कुल 97 पद रिक्त हैं। इनमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल और कंप्यूटर शिक्षक के पद शामिल हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए इस बार राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए जिला स्तर के बजाय प्रदेश स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम के आधार पर जिलों में रिक्त पदों के अनुरूप मेरिट सूची भेजी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सत्ता हमेशा अपने हाथों में रखने मोदी सरकार लेकर आई परिसीमन बिल : भूपेश
सत्ता हमेशा अपने हाथों में रखने मोदी सरकार लेकर आई परिसीमन बिल : भूपेश
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिसीमन को लेकर संसद के विशेष सत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

81 अभ्यर्थी सत्यापन के लिए पहुंचे

राज्य स्तर से प्राप्त मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। प्रक्रिया के दौरान 81 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से एक अभ्यर्थी अपात्र पाया गया। शेष 80 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया गया। मेरिट के आधार पर काउंसलिंग पूरी होने के बाद कलेक्टर के अनुमोदन से चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।

4 जनवरी तक करना होगा पदभार ग्रहण

नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद चयनित शिक्षकों को 4 जनवरी तक संबंधित स्कूलों में पदभार ग्रहण करने का समय दिया गया है। निर्धारित समयावधि में पदभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में रिक्त पदों पर वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। शिक्षकों की नियुक्ति से जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। छमाही परीक्षा के दौर में शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। इससे आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
बिलासपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.