रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर बाइक हिमालयन 750 पेश कर दी है। दमदार 743 सीसी ट्विन-सिलिंडर इंजन, 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस इस बाइक को 5 वेरिएंट्स में उतारा गया है।

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपये तक जाती है। नई हिमालयन 750 को लंबी दूरी की यात्राओं और ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवजात की सेहत से जुड़ी 10 गलत धारणाएं, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
नवजात की सेहत से जुड़ी 10 गलत धारणाएं, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
नवजात शिशु का जन्म माता-पिता के जीवन में खुशियों के साथ कई नई जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। खासकर पहली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कीमत और वेरिएंट

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को कंपनी ने पांच वेरिएंट्स में पेश किया है। बाइक की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होकर 6.29 लाख रुपये तक जाती है। वाइकिंग ब्रॉन्ज और साइबेरिया व्हाइट वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, कस्टम लगेज से लैस फ्लैगशिप अंटार्कटिक सिल्वर वेरिएंट खरीदने के लिए ग्राहकों को 6.29 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

743 सीसी ट्विन-सिलिंडर इंजन की ताकत

हिमालयन 750 में नया 743 सीसी, ट्विन-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड एसओएचसी इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000 आरपीएम पर 55 एचपी की अधिकतम पावर और 5,000 आरपीएम पर 63 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, इंजन का 90 फीसदी टॉर्क 3,500 आरपीएम से ही उपलब्ध हो जाता है, जिससे बाइक को कम गति पर भी बेहतर खींचने की क्षमता मिलती है। इंजन को इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बाय वायर (ETB), स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप हाईवे राइडिंग के साथ कठिन रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है।

 डिजाइन और एडवांस फीचर्स

डिजाइन के मामले में हिमालयन 750 में मजबूती और उपयोगिता पर फोकस किया गया है। बाइक में एडजस्टेबल फ्रंट विंडशील्ड और गोलाकार एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इसका हेडलैंप डिजाइन हिमालयन 450 से मिलता-जुलता है, जबकि इसके एडवेंचर स्टाइल को बड़े आकार और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर से खास पहचान मिलती है। फीचर्स के तौर पर बाइक में क्रूज कंट्रोल और पांच राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें रोड, रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम मोड शामिल हैं। ये मोड इंजन मैपिंग, एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल के संचालन को राइडिंग परिस्थितियों के अनुसार समायोजित करते हैं। इसके अलावा, बाइक में टीएफटी ट्रिपर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें गूगल मैप्स मिररिंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या सुबह मोबाइल देखने से कमजोर होती है याददाश्त? जानिए दिमाग पर पड़ने वाले संभावित असर
क्या सुबह मोबाइल देखने से कमजोर होती है याददाश्त? जानिए दिमाग पर पड़ने वाले संभावित असर
सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले हाथ मोबाइल की तरफ जाता है? अलार्म बंद करने के बाद WhatsApp मैसेज, Instagram,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 सस्पेंशन, ब्रेकिंग और सुरक्षा

नई हिमालयन 750 में बॉक्स-स्पाइन फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में 43 एमएम शोवा यूएसडी फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम में आगे ड्यूल फ्लोटिंग डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क शामिल है। सुरक्षा के लिहाज से बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस, कॉर्नरिंग एबीएस और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण और स्थिरता बनाए रखने में मदद करते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
अब वॉट्सएप पर पहले से तय कर भेज सकेंगे मैसेज, 14 दिन तक शेड्यूल करने की सुविधा
अब वॉट्सएप पर पहले से तय कर भेज सकेंगे मैसेज, 14 दिन तक शेड्यूल करने की सुविधा
वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया गया है, जिसकी मदद से अब मैसेज भेजने के लिए दिन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.