रायपुर। तेलीबांधा मेन रोड स्थित एप्पल शो रूम आई नेक्स्ट से करीब दो करोड़ रुपये के सेलफोन चोरी के मामले में गिरफ्तार देवास (मध्यप्रदेश) के कंजर गैंग से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि देशभर के शो रूम से चोरी किए जाने वाले नए और महंगे मोबाइल फोन के साथ सेकेंड हैंड सेलफोन भी नेपाल और बंगलादेश में खपाए जा रहे हैं। इसके अलावा साइबर फ्रॉड की वारदातों में भी चोरी के मोबाइल फोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम गैंग के मास्टरमाइंड राजेश कंजर उर्फ झाला (43), उसके बेटे राज झाला (20), सहयोगी राजेश लोधी, सभी निवासी देवास (मध्यप्रदेश), और बड़वानी निवासी सफान खान (35) को जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो महिला के घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस पर भी कुल्हाड़ी से हमला
शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो महिला के घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस पर भी कुल्हाड़ी से हमला
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूछताछ में मोबाइल चोरी के नेटवर्क और चोरी के फोन को खपाने के तरीकों से जुड़े अहम तथ्य सामने आए हैं। गिरोह देशभर में शोरूम से महंगे मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें अलग-अलग माध्यमों से बेचने का काम करता था। चोरी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल साइबर अपराधों में भी किए जाने की जानकारी सामने आने से पुलिस जांच में इस नेटवर्क के अन्य कनेक्शन भी अहम हो सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन ऑर्डर दिखाकर डॉक्टरों से ऐंठे करोड़ों
फर्जी अलॉटमेंट लेटर और एडमिशन ऑर्डर दिखाकर डॉक्टरों से ऐंठे करोड़ों
बिलासपुर। मेडिकल पीजी (एमडी) में दाखिला दिलाने का झांसा देकर दो डॉक्टरों से करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.