बिलासपुर। भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोगों ने इस बार एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का जमकर उपयोग किया। इसका सीधा असर बिजली खपत पर पड़ा है। इसी बीच 1 जुलाई से लागू हुई नई बिजली दरों के कारण अगस्त में मिलने वाला जुलाई माह का बिजली बिल उपभोक्ताओं को दोहरा झटका देगा। बढ़ी हुई खपत के साथ नए टैरिफ का असर जुड़ने से इस बार बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आने की संभावना है।

सबसे ज्यादा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ने की आशंका है। लगातार एसी और कूलर चलने से बिजली मीटर की रीडिंग तेजी से बढ़ी है, वहीं प्रति यूनिट दरों में हुई वृद्धि ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है। ऐसे में इस महीने आने वाला बिजली बिल घरेलू बजट को प्रभावित कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
बिलासपुर शहर में संचालित हजारों पेट्रोल, डीजल ऑटो और ई-रिक्शा अब डिजिटल पहचान प्रणाली से जुड़ने जा रहे हैं। यात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 6.23 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। वितरण कंपनी ने करीब 24 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने जनहित को देखते हुए इसे काफी हद तक सीमित कर दिया। इसके बावजूद नई दरों का असर घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

नए टैरिफ के अनुसार बिजली की औसत आपूर्ति दर 7.13 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक की वृद्धि की गई है, जबकि दुकानों, निजी कार्यालयों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक दरें बढ़ाई गई हैं। गर्मी के कारण इन प्रतिष्ठानों में पंखे और एसी का उपयोग बढ़ने से फिक्स्ड और ऊर्जा शुल्क दोनों का असर बिल पर दिखाई देगा।

नई व्यवस्था के तहत व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली उपयोग करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक पीक ऑवर्स में बिजली खपत करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा। बिजली विभाग का मानना है कि इससे पीक आवर्स में बिजली की मांग को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, जबकि उपभोक्ताओं को समय के अनुसार बिजली उपयोग की योजना बनानी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। प्रदेश के 343 शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में हो रही देरी से अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था गंभीर रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.