रायपुर,25 सितंबर 2026/दृढ़ इच्छाशक्ति, सही मार्गदर्शन और शासकीय योजनाओं का सहारा मिले तो दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के सपने भी उड़ान भर सकते हैं। नारायणपुर जिले के पुष्पेन्द्र शर्मा की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है। कभी मैदान पर युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने वाले पुष्पेन्द्र आज ‘एक्सट्रीम फिटनेस हब’ के जरिए जिले के 600 से अधिक युवाओं और नागरिकों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस की सुविधा दे रहे हैं।

क्रिकेट कोचिंग से हुई शुरुआत

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में 77 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में 77 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर 13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली में आयोजित भव्य कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुष्पेन्द्र शर्मा का सफर क्रिकेट कोचिंग से शुरू हुआ था। वे स्थानीय क्रिकेट क्लब में बतौर कोच बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षित कर अंडर-19 स्तर तक तैयार करते थे। खिलाड़ियों के साथ काम करते हुए उन्होंने महसूस किया कि खेल कौशल को निखारने के लिए बेहतर शारीरिक फिटनेस और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। नारायणपुर में अत्याधुनिक जिम और फिटनेस सेंटर की कमी उन्हें हमेशा खलती थी।

वित्तीय संकट और जिला उद्योग केंद्र का सहारा

नारायणपुर में एक सर्वसुविधायुक्त फिटनेस सेंटर खोलने का विचार तो पुष्पेन्द्र के मन में आ गया, लेकिन सीमित आर्थिक संसाधन सबसे बड़ी बाधा थे। इस मोड़ पर उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नारायणपुर से संपर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने उनकी कार्ययोजना को समझा और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत ऋण का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति हेतु बैंक भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक एवं “धरती आबा” जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय अस्मिता के सजग प्रहरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 लाख की लागत से साकार हुआ सपना

योजना के तहत केनरा बैंक से प्राप्त वित्तीय सहायता से पुष्पेन्द्र का सपना साकार हुआ। कुल 5 लाख रुपये की लागत से नारायणपुर के बंगलापारा में ‘एक्सट्रीम फिटनेस हब’ की नींव रखी गई। इस प्रोजेक्ट में 90 प्रतिशत राशि बैंक ऋण से और शेष 10 प्रतिशत राशि पुष्पेन्द्र की अपनी पूंजी से जुटाई गई।

600 से अधिक सदस्य ले रहे लाभ

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
रायपुर. 13 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआत में एक व्यावसायिक पहल के रूप में शुरू हुआ यह सेंटर आज नारायणपुर के युवाओं और नागरिकों के लिए सेहत का केंद्र बन चुका है। वर्तमान में यहाँ 600 से अधिक पंजीकृत सदस्य नियमित रूप से व्यायाम और फिटनेस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

स्वरोजगार से समाज सेवा की मिसाल

पुष्पेन्द्र शर्मा बताते हैं कि नारायणपुर जैसे क्षेत्र में सीमित पूंजी के साथ जिम शुरू करना आसान नहीं था। शासकीय योजना, अधिकारियों के मार्गदर्शन और केनरा बैंक से मिली वित्तीय सहायता ने मेरे विचार को धरातल पर उतारा।

ये खबर भी पढ़ें…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर. 13 नवम्बर 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज तीन अलग-अलग बैठकें लेकर विभागीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पुष्पेन्द्र शर्मा की यह यात्रा यह साबित करती है कि अगर सही दिशा में कदम बढ़ाए जाएं, तो सरकारी योजनाएं न केवल एक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए सकारात्मक बदलाव का माध्यम भी बनती हैं।