काजीरंगा। असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 23 बताई जा रही है। मृतकों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से बस को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
विभागीय अधिकारियों पर टिप्पणी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग का लिपिक सस्पेंड, 18 नवंबर को आत्मदाह की चेतावनी
विभागीय अधिकारियों पर टिप्पणी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग का लिपिक सस्पेंड, 18 नवंबर को आत्मदाह की चेतावनी
रायपुर। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया- तेज रफ्तार में थी बस

गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव की ओर जा रही थी। शुरुआती जांच के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिनी बस के पहले ही कट चुके थे 12 चालान

इस हादसे के बाद मिनी बस के यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला भी सामने आया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस के खिलाफ अब तक 12 चालान जारी किए जा चुके थे। इन पर कुल 38,500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया था, जबकि 4,000 रुपये का एक चालान अब भी बकाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 16 नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 16 नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि असम में व्यावसायिक वाहनों द्वारा ओवरस्पीडिंग किए जाने पर 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, चालानों और दुर्घटना के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

असम में पांच साल में 15 हजार से ज्यादा मौतें

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 से 2024 के बीच असम में सड़क दुर्घटनाओं में 15,306 लोगों की जान गई। वर्ष 2024 में सबसे अधिक 3,351 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले 2023 में 3,296 और 2022 में 2,994 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई थी। वर्ष 2024 के बाद के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर अब ईडी की गिरफ्त में, सात दिन की रिमांड मंजूर
महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर अब ईडी की गिरफ्त में, सात दिन की रिमांड मंजूर
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले के प्रमुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.