राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के बीच फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटनाक्रम को शराब घोटाले की जांच में एक अहम सफलता माना जा रहा है।

वह पिछले कई सालों से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था और फिलहाल यूएई (UAE) के अधिकारियों की हिरासत में है। अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया की जा रही है। ईडी के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था और उसे सिंडिकेट का मुख्य वित्तीय मैनेजर बताया गया है। उस पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलने के बाद उस रकम को शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल अनवर ढेबर तक पहुंचाने का आरोप है। ईडी की जांच में विकास अग्रवाल की संलिप्तता को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 16 नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 16 नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

और अब भारतीय एजेंसियां विकास अग्रवाल को भारत लाने की कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया में जुटी हुई हैं। प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उससे शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपियों के संबंधों के बारे में पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से इस पूरे घोटाले की जांच में कई नए खुलासे हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है और ईडी ने ही एसीबी (ACB) में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का जिक्र है। ईडी की जांच के अनुसार, तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर अब ईडी की गिरफ्त में, सात दिन की रिमांड मंजूर
महादेव सट्टा एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर अब ईडी की गिरफ्त में, सात दिन की रिमांड मंजूर
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले के प्रमुख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.