अंबिकापुर। दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों के बीच सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम के मुंह में लहसुन पटाखा (पॉप-पॉप) फट गया। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा निवासी इंद्रजीत मांझी दीपावली के लिए घर में पटाखे लेकर आए थे। उनका दो वर्षीय बेटा आदित्य 9 नवंबर की सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसने लहसुन पटाखा (पॉप-पॉप) मुंह में डाल लिया। पटाखा मुंह में ही फट गया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अगले दिन 10 नवंबर को भी परिजन उसे सीतापुर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 11 नवंबर को उसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि पटाखा फटने से बच्चे को गंभीर चोटें आई थीं और काफी खून बह गया था। अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए चिकित्सकों ने परिजनों से तत्काल खून की व्यवस्था करने को कहा। परिजन मासूम की जान बचाने के लिए खून जुटाने में लगे हुए थे, लेकिन इसी दौरान रात में आदित्य ने दम तोड़ दिया।

दो साल के मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। दीपावली के त्योहार के बीच हुई इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.