बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कर्मचारी पर राजकिशोर नगर निवासी एक व्यक्ति से मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता मकान नवीनीकरण से संबंधित काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। आरोप है कि इसी काम को कराने के बदले संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारियों के विभाग बदले
छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारियों के विभाग बदले
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। जारी आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

शुक्रवार को ACB की टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कर्मचारी को रिश्वत की रकम दी, टीम ने उसे 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई

जिस समय ACB की टीम ने नगर निगम कार्यालय में कार्रवाई की, उस वक्त निगम की सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी कर्मचारी से पूछताछ में जुटी रही। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका: ड्राइवर समेत इन पदों पर बढ़ी वैकेंसी, 30 सितंबर तक आवेदन
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका: ड्राइवर समेत इन पदों पर बढ़ी वैकेंसी, 30 सितंबर तक आवेदन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। हाईकोर्ट प्रशासन ने स्टाफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.