दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेबेड़मा में पुराने लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो ग्रामीणों ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद किसी तरह आरोपियों के कब्जे से निकलकर घायल युवक वहां से भाग गया। उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बड़ेबेड़मा निवासी जोगा मंडावी अपने परिचित पांडु सोरी और भूमा मंडावी के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुराने लेनदेन को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बचे हुए पैसों की मांग करते हुए जोगा मंडावी से मारपीट शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि दोनों ने जोगा को पकड़ लिया और घर में रखे चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। हमले में जोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर वह आरोपियों के कब्जे से निकलकर वहां से भाग गया।

अगले दिन उसकी पत्नी पार्थिया बुधरी मंडावी ने जोगा को गंभीर घायल हालत में देखा। इसके बाद उसने कुआकोंडा थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। मामले में पुलिस घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर स्कूल में विवाद: छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, DEO ने बनाई जांच टीम
बलरामपुर स्कूल में विवाद: छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, DEO ने बनाई जांच टीम
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक निजी स्कूल के पीटी शिक्षक पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.