मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस ने चंबल के कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय गुर्जर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को बानमौर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, उसकी हालत खतरे से बाहर है। कल्ली पर 80 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कल्ली गुर्जर अपने गिरोह के साथ पहाड़ी गांव के जंगल में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही गिरोह के सदस्यों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट की लगाम, 24 घंटे से ज्यादा हिरासत पर रिहाई
पुलिस की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट की लगाम, 24 घंटे से ज्यादा हिरासत पर रिहाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली कल्ली गुर्जर के पैर में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से उसके साथी अजय गुर्जर को भी पकड़ लिया गया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। कल्ली गुर्जर के पास से एक पिस्तौल और एक माउजर बंदूक मिली है। वहीं, अजय गुर्जर के कब्जे से 12 बोर की बंदूक और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं।

तीन जिलों में दर्ज हैं करीब 20 गंभीर मामले

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कल्ली गुर्जर चंबल क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती सहित करीब 20 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के बाद उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फरार गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक, कार और बसों की रफ्तार पर नजर, भारतीय सड़कों के लिए तैयार हुआ खास ट्रैफिक मॉडल
बाइक, कार और बसों की रफ्तार पर नजर, भारतीय सड़कों के लिए तैयार हुआ खास ट्रैफिक मॉडल
भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक की जटिलता को समझने के लिए आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.