छत्तीसगढ़ के कांकेर और केशकाल में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। दोनों अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। एक मामले में तस्कर पुलिस की घेराबंदी देखकर गांजा छोड़कर फरार हो गए, जबकि दूसरे मामले में राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गढ़िया पहाड़ के पास 70 बोरियां गांजा बरामद

कांकेर में पुलिस ने गढ़िया पहाड़ के पास कार्रवाई करते हुए गांजे की 70 बोरियां बरामद की हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर गांजा छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केशकाल में कार से 407 किलो गांजा जब्त

वहीं, केशकाल पुलिस ने एक कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

दोनों कार्रवाई में जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस दोनों मामलों में तस्करी के स्रोत, गांजे की सप्लाई और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.