त्योहारी सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खोवा और बेसन लड्डू के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सत्यम चौक स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। वहीं, श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित श्री बालाजी स्वीट्स एंड नमकीन से बेसन लड्डू और खोवा के नमूने लिए गए। इसके अलावा फर्म विनायक मावा से खोवा का सैंपल जांच के लिए संकलित किया गया। मनोज गुप्ता के प्रतिष्ठान से भी खोवा का नमूना लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
RTE फीस बढ़ोतरी पर सरकार करेगी फैसला, कमेटी की रिपोर्ट के बाद तय होगी नई राशि
RTE फीस बढ़ोतरी पर सरकार करेगी फैसला, कमेटी की रिपोर्ट के बाद तय होगी नई राशि
रायपुर।  छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली फीस की राशि बढ़ाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के भंडारण से संबंधित कमियां भी पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इन खामियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभिहित अधिकारी को नियमानुसार सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी करने की अनुशंसा की है। इसके तहत संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

 लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग द्वारा संकलित सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
अब आधार नंबर से खुलेगा राशन कार्ड का पूरा ब्योरा, स्मार्ट पीडीएस से मिलेगा राशन
बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने के लिए खाद्य विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.