छत्तीसगढ़ की अहिवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद विधानसभा सचिवालय ने दुर्ग जिले की इस सीट के रिक्त होने की आधिकारिक सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है। इसके साथ ही अब उपचुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। नियमानुसार, अहिवारा सीट पर 30 अप्रैल 2027 से पहले उपचुनाव कराना अनिवार्य होगा।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 30 अक्टूबर को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी एवं दुर्ग कलेक्टर की ओर से विधानसभा सचिवालय को भेजी गई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने निर्वाचन आयोग को सीट रिक्त होने की जानकारी दी है। अब आयोग नियमानुसार उपचुनाव की आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा

ये खबर भी पढ़ें…
मुंह में डालते ही फटा पॉप-पॉप पटाखा, दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत
मुंह में डालते ही फटा पॉप-पॉप पटाखा, दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत
अंबिकापुर। दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों के बीच सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साय सरकार के कार्यकाल में दूसरा विधानसभा उपचुनाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को अपने तीन साल के कार्यकाल में दूसरी बार विधानसभा उपचुनाव का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट तत्कालीन विधायक एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थी।

रायपुर दक्षिण सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने सुनील सोनी को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने जीत दर्ज कर विधानसभा में भाजपा का कब्जा बरकरार रखा था। अब अहिवारा सीट पर होने वाला उपचुनाव प्रदेश की सियासत में एक बार फिर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 2008 में हुआ था अहिवारा विधानसभा सीट का गठन

अहिवारा विधानसभा सीट का गठन वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद हुआ था। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर भाजपा के डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पहले विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 2008 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुर। जिले के निजी स्कूलों की मनमानी और नियमों की अनदेखी पर अब शिक्षा विभाग की नजर रहेगी। प्राक्कलन समिति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्ष 2013 में भाजपा ने कोर्सेवाड़ा का टिकट काटकर सांवलाराम डाहरे को उम्मीदवार बनाया था। डाहरे ने चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। वहीं, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गुरु रुद्र कुमार ने जीत दर्ज की थी।

2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पर भरोसा जताया। उन्होंने जीत हासिल कर विधानसभा में वापसी की। इस तरह कोर्सेवाड़ा अहिवारा सीट से पहले और चौथे विधायक बने।

अब उनके निधन के बाद अहिवारा सीट रिक्त हो गई है। आगामी उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की संभावना है। इस चुनाव के जरिए क्षेत्र के मतदाता एक बार फिर अपने नए विधायक का चयन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.