भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक की जटिलता को समझने के लिए आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से नए मॉडल विकसित किए हैं। ये मॉडल वाहनों की गति, उनके बीच की दूरी और सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति का आकलन करने में मदद कर सकते हैं। इस शोध से भविष्य में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

शोध के लिए दिल्ली के पास एक हाईवे पर ड्रोन के जरिए ट्रैफिक का वीडियो और डेटा जुटाया गया। अध्ययन में 36 हजार से अधिक वाहनों और उनकी करीब 90 लाख लोकेशन का विश्लेषण किया गया। इस डेटा के आधार पर शोधकर्ताओं ने गणितीय और मशीन लर्निंग मॉडल तैयार किए हैं, जो भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक के व्यवहार को समझने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
युवा शोधकर्ताओं को मिलेगा 7 लाख तक का अनुदान, जल्द करें आवेदन
युवा शोधकर्ताओं को मिलेगा 7 लाख तक का अनुदान, जल्द करें आवेदन
रायपुर। विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नए विचारों के साथ काम करने वाले युवा शोधकर्ताओं के लिए अच्छी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 भारतीय सड़कों के लिए अलग ट्रैफिक मॉडल क्यों जरूरी?

आईआईटी गुवाहाटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अखिलेश के. मौर्य के अनुसार, भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का स्वरूप कई अन्य देशों से अलग है। यहां एक ही सड़क पर बाइक, ऑटो, कार, बस और भारी वाहन एक साथ चलते हैं। कई जगह पैदल यात्रियों की आवाजाही भी सड़क पर होती है।

इस वजह से वाहनों की गति, उनके बीच की दूरी और सड़क पर चलने का तरीका काफी अलग-अलग होता है। पहले से विकसित कई ट्रैफिक मॉडल उन देशों की सड़कों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जहां वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होती है। ऐसे मॉडल भारतीय सड़कों की वास्तविक परिस्थितियों का सटीक आकलन नहीं कर पाते।

इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने भारतीय सड़कों के अनुरूप नए मॉडल तैयार किए हैं, ताकि ट्रैफिक के व्यवहार को अधिक बेहतर तरीके से समझा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 ड्रोन से कैसे जुटाया गया ट्रैफिक का डेटा?

शोधकर्ताओं ने दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित आठ लेन वाले एक हाईवे पर दिन के समय ड्रोन उड़ाकर ट्रैफिक की वीडियो रिकॉर्डिंग की। इस सड़क पर दोनों दिशाओं में अलग-अलग लेन थीं और चौड़े किनारे भी मौजूद थे।

ड्रोन से प्राप्त वीडियो के आधार पर वाहनों की संख्या, उनकी गति और एक-दूसरे से दूरी का विस्तृत विश्लेषण किया गया। इसके बाद यह समझने का प्रयास किया गया कि सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ उनकी रफ्तार में किस तरह बदलाव आता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ड्रोन तकनीक के जरिए एक बड़े सड़क क्षेत्र में एक साथ कई वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखना संभव हुआ। इससे ट्रैफिक के व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
850 तक बढ़ सकती हैं लोकसभा की सीटें, महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार बना रही रणनीति
850 तक बढ़ सकती हैं लोकसभा की सीटें, महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार बना रही रणनीति
नई दिल्ली। महिला आरक्षण कानून को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 ट्रैफिक प्रबंधन में मिल सकती है मदद

ड्रोन और एआई आधारित ये मॉडल भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति का अनुमान लगाने में उपयोगी हो सकते हैं। इनके जरिए सड़क पर वाहनों की बढ़ती संख्या, गति में बदलाव और ट्रैफिक के दबाव को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा।

इस शोध से भविष्य में ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क डिजाइन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की संभावना है। भारतीय सड़कों की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किए गए ये मॉडल सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.