उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाने का आरोप है। इस दर्दनाक घटना में महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम सुखबीर सिंह उर्फ मोनू बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति को पत्नी के किसी गैर युवक के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह ने एक दिन पहले पत्नी सोनम को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पत्नी को कुर्सी से बांधा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक आग में महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। बताया जा रहा है कि घर के अंदर महिला का कंकाल मिला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह और सोनम ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। वारदात के बाद आरोपी पति बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
850 तक बढ़ सकती हैं लोकसभा की सीटें, महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार बना रही रणनीति
850 तक बढ़ सकती हैं लोकसभा की सीटें, महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार बना रही रणनीति
नई दिल्ली। महिला आरक्षण कानून को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद कहां छिपा है। मामले में विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव, अब 15 साल नहीं 11 साल में मिलेगी पूरी पेंशन?
नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.