रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के 15 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की नियुक्तियां करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की गई है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की ओर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पदाधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठों में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने के साथ विभिन्न वर्गों से पार्टी का संपर्क मजबूत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी सूची में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है, जबकि लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं की भूमिका विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण रहेगी।

समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच का माध्यम

भाजपा संगठन में प्रकोष्ठों की भूमिका अहम मानी जाती है। इनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, व्यवसायों और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों तक पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को पहुंचाया जाता है। नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी सामाजिक और व्यावसायिक समूहों के बीच अपनी संगठनात्मक पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।

भाजपा ने कुल 15 प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी का लक्ष्य इन प्रकोष्ठों को अधिक सक्रिय बनाकर समाज के विभिन्न तबकों के साथ सीधा संवाद और संपर्क बढ़ाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश भाजपा लगातार बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। ऐसे में प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों को संगठन विस्तार की व्यापक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई टीम के सक्रिय होने से पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर और गति मिलेगी।