अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले के दौरान टोल प्लाजा पर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंत्री के पीए ओम प्रकाश राजवाड़े ने टोल बैरियर गिरने से नाराज होकर एक टोलकर्मी के साथ गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पीए द्वारा टोलकर्मी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर की रात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला लहपटरा टोल प्लाजा से गुजर रहा था। काफिले की पहली गाड़ी टोल बैरियर पार कर गई, लेकिन इसके बाद दूसरी गाड़ी के ऊपर टोल बैरियर का बूम गिर गया। इससे मंत्री के पीए ओम प्रकाश राजवाड़े नाराज हो गए। आरोप है कि इसके बाद ओम प्रकाश राजवाड़े गाड़ी से नीचे उतरे और टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने टोलकर्मी को करीब पांच थप्पड़ मार दिए। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की तिमाही परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी जिलों में एक ही दिन से होगी परीक्षा
स्कूलों की तिमाही परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी जिलों में एक ही दिन से होगी परीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में इस बार तिमाही परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। कक्षा 1 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले दिन थाने पहुंचा टोलकर्मी

घटना के बाद पीड़ित टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े ग्रामीणों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।