राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। त्योहार की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे तीन सगे भाई-बहनों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों भाई-बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

हादसा छुरिया थाना क्षेत्र के शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के पास हुआ। मृतकों में ग्राम गहिराभेड़ी निवासी संदीप साहू (19), उसकी बहन भारती साहू उर्फ भूपेश्वरी (23) और टिकेश्वरी साहू उर्फ डीकेश्वरी (25) शामिल हैं। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार भोलापुर निवासी कमल बंजारे (65) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ सुशासन, पारदर्शिता एवं स्वप्रगतिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्योहार पर मायके आई थीं दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार, संदीप साहू खेती-किसानी का काम करता था। उसकी दोनों बहनें भारती और टिकेश्वरी शादीशुदा थीं और त्योहार मनाने मायके गहिराभेड़ी आई हुई थीं। मंगलवार को संदीप दोनों बहनों को खरीदारी कराने छुरिया लेकर गया था। शाम को तीनों एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान भोलापुर की ओर से छुरिया जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने शाम करीब 7 बजे नहर के पास उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दूर जा गिरे तीनों

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों भाई-बहन उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में संदीप और उसकी एक बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि टिकेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहगीरों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल टिकेश्वरी को तत्काल छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

स्कॉर्पियो खेत में पलटी, बुजुर्ग की भी मौत

हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। वाहन में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आईं। इनमें 65 वर्षीय कमल बंजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह अंधेरा और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साथ तीन भाई-बहनों की मौत से गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्राम गहिराभेड़ी में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि कई घरों में हादसे के बाद चूल्हे तक नहीं जले।

तीनों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू और पूर्व विधायक छन्नी साहू भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.