रायपुर। छत्तीसगढ़ में H1N1 स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। प्रदेश में अब तक करीब 170 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण 19 जिलों तक पहुंच गया है। बुधवार को अकेले रायपुर जिले में 7 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि फिलहाल ज्यादातर मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं हैं और कई संक्रमित 3 से 5 दिनों में स्वस्थ हो रहे हैं।

रायपुर सबसे आगे, बिलासपुर-दुर्ग में भी बड़ी संख्या में केस

प्रदेश में रायपुर सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां अब तक 73 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद बिलासपुर में 20, दुर्ग में 17, रायगढ़ में 10 तथा धमतरी और कोरबा में 9-9 मामले सामने आए हैं। अन्य प्रभावित जिलों में 1 से 3 मरीज मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
फार्मेसी में एडमिशन लेने वालों के लिए राहत: फीस तय होने तक निजी कॉलेज नहीं कर सकेंगे मनमानी वसूली
फार्मेसी में एडमिशन लेने वालों के लिए राहत: फीस तय होने तक निजी कॉलेज नहीं कर सकेंगे मनमानी वसूली
रायपुर। फार्मेसी समेत तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला संक्रमित मरीज

  • रायपुर 73
  • बिलासपुर 20
  • दुर्ग 17
  • रायगढ़ 10
  • धमतरी 9
  • कोरबा 9
  • अन्य जिले 1 से 3

बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में तैयारी तेज

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आइसोलेशन और उपचार की व्यवस्थाओं को मजबूत करना शुरू कर दिया है। रायपुर जिला अस्पताल में मौजूदा आइसोलेशन वार्ड की क्षमता बढ़ाकर करीब 20 मरीजों के एक साथ इलाज की तैयारी की जा रही है। संक्रमित मरीजों को अलग रखकर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार किया जा रहा है।

19 जिलों में संक्रमण, लेकिन गंभीर स्थिति नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण अब प्रदेश के 19 जिलों तक पहुंच चुका है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लंबे समय तक सर्दी-खांसी अथवा अन्य लक्षण बने रहने पर जांच कराने के बाद कई मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल सामने आए मामलों में गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की संख्या कम है।

स्वाइन फ्लू के साथ कोविड की भी निगरानी

स्वास्थ्य विभाग मरीजों में स्वाइन फ्लू के साथ कोविड संक्रमण की भी जांच कर रहा है। रायपुर के पंडरी क्षेत्र में एक मरीज का स्वाइन फ्लू टेस्ट निगेटिव, जबकि कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। रिपोर्ट मिलने तक मरीज लक्षणों के आधार पर उपचार लेकर स्वस्थ हो चुका था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में ACB का बड़ा एक्शन: 16 लाख के एरियर्स भुगतान के लिए 80 हजार रिश्वत मांगी, BEO 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!
CG में ACB का बड़ा एक्शन: 16 लाख के एरियर्स भुगतान के लिए 80 हजार रिश्वत मांगी, BEO 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल संक्रमण गंभीर स्थिति में नहीं है, लेकिन प्रदेश में लगातार नए मामले सामने आने के कारण सावधानी जरूरी है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने, साफ-सफाई रखने और लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया जा रहा है।