रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में इस बार तिमाही परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में एक ही तारीख से शुरू होगी। परीक्षा 21 सितंबर से आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने तिमाही और छमाही परीक्षा की समय-सारणी पहले ही जारी कर दी है।

अब तक तिमाही और छमाही परीक्षाएं जिला स्तर पर कक्षावार पाठ्यक्रम के अध्यापन के आधार पर अलग-अलग तारीखों में आयोजित होती रही हैं। इस बार सभी जिलों में परीक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने के उद्देश्य से तिमाही परीक्षा भी एक साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज हिंसा में बड़ा अपडेट: सोहेल गुट के 17 और राम सिंह गुट के 6 आरोपी गिरफ्तार
खपरगंज हिंसा में बड़ा अपडेट: सोहेल गुट के 17 और राम सिंह गुट के 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में 28 अगस्त को हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कक्षा 1 से 8 तक 26 सितंबर तक परीक्षा

समय-सारणी के अनुसार कक्षा 1 से 8वीं तक की तिमाही परीक्षा 21 सितंबर से 26 सितंबर तक चलेगी। कक्षा 1 से 5वीं तक परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं कक्षा 6 से 8वीं तक की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

इसी तरह कक्षा 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा 21 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला स्तर पर गठित की गई परीक्षा समिति

तिमाही और छमाही परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर परीक्षा समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला शिक्षा अधिकारी को अध्यक्ष और सहायक संचालक प्रशासन को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा दो वरिष्ठ प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक तथा प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के प्रधान पाठकों को सदस्य बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में साइबर ठगों का नया खेल: मोबाइल हैक कर 98 हजार उड़ाए, नर्स से वसूले 1 लाख
बिलासपुर में साइबर ठगों का नया खेल: मोबाइल हैक कर 98 हजार उड़ाए, नर्स से वसूले 1 लाख
बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और नर्सिंग स्टाफ को ठगों ने अपना शिकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल तैयार कर पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्नपत्रों के सेट बनाए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले प्रश्नपत्र विकासखंड और संकुल स्तर पर भेजे जाएंगे।

1 दिसंबर से शुरू होगी अर्धवार्षिक परीक्षा

लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 1 से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है। कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक होगी। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षा 1 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

1 अप्रैल से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र

अगले वर्ष से नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार स्थानीय स्तर पर होने वाली परीक्षाएं भी निर्धारित समय से पहले पूरी कराने की तैयारी है। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का उद्देश्य पूरे प्रदेश में परीक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाना और नए शिक्षा सत्र को समय पर शुरू करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा टोल बैरियर, PA ने टोलकर्मी को जड़े 5 थप्पड़
मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा टोल बैरियर, PA ने टोलकर्मी को जड़े 5 थप्पड़
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले के दौरान टोल प्लाजा पर विवाद का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.