बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और नर्सिंग स्टाफ को ठगों ने अपना शिकार बनाया। कोनी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। वहीं, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन खरीदी गई महज 500 रुपये की ड्रेस की डिलीवरी के नाम पर नर्सिंग स्टाफ से करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल हैक होते ही खाते से निकल गए 98 हजार

कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना निवासी प्रहलाद बरेठ (33) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 7 अगस्त 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने किसी लिंक या अन्य तकनीकी माध्यम से उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। मोबाइल हैक होने के कुछ ही समय बाद उसके बैंक खाते से बिना जानकारी के 98 हजार रुपये दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। खाते से रकम गायब होने का पता तब चला, जब प्रहलाद ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया। इसके बाद उसने बैंक पहुंचकर लेन-देन की जानकारी जुटाई और कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज हिंसा में बड़ा अपडेट: सोहेल गुट के 17 और राम सिंह गुट के 6 आरोपी गिरफ्तार
खपरगंज हिंसा में बड़ा अपडेट: सोहेल गुट के 17 और राम सिंह गुट के 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में 28 अगस्त को हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन से जुड़े बैंक खातों, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

500 रुपये की ड्रेस का ऑर्डर, ठगों ने लगा दिया एक लाख का चूना

दूसरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक नर्सिंग स्टाफ ने ऑनलाइन साइट से करीब 500 रुपये की ड्रेस ऑर्डर की थी। उसने ड्रेस की कीमत का भुगतान भी कर दिया था। इसके बावजूद निर्धारित समय पर ड्रेस की डिलीवरी नहीं हुई। 24 अगस्त को उसने ऑनलाइन दिए गए संपर्क नंबर पर फोन किया। बातचीत के दौरान ठगों ने डिलीवरी के नाम पर उससे दोबारा 500 रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे रकम ट्रांसफर करानी शुरू कर दी। कभी आईडी ब्लॉक होने तो कभी फर्जी खाते में पैसा जमा होने की बात कहकर उससे कई किस्तों में करीब एक लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

रकम ट्रांसफर करने के बाद हुआ ठगी का एहसास

लगातार पैसे देने के बावजूद जब ड्रेस की डिलीवरी नहीं हुई तो नर्सिंग स्टाफ को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने सिरगिट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा टोल बैरियर, PA ने टोलकर्मी को जड़े 5 थप्पड़
मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा टोल बैरियर, PA ने टोलकर्मी को जड़े 5 थप्पड़
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले के दौरान टोल प्लाजा पर विवाद का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच कई बार अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की है। पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

साइबर सुरक्षा सावधानी: किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, डिलीवरी के नाम पर दोबारा भुगतान करने या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। संदिग्ध लेन-देन होने पर तुरंत बैंक और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों की तिमाही परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी जिलों में एक ही दिन से होगी परीक्षा
स्कूलों की तिमाही परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी जिलों में एक ही दिन से होगी परीक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में इस बार तिमाही परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। कक्षा 1 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.