रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा। ऐसे में उनके दौरे को प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। तीन दिनों के दौरान भगत संगठन की जमीनी स्थिति समझने के साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

पहले दौरे में संगठन की जमीनी हकीकत पर फोकस

सुखदेव भगत अपने दौरे के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे संगठन की मौजूदा स्थिति, पार्टी की गतिविधियों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर फीडबैक लेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए उनकी प्राथमिकताएं भी इस दौरे में स्पष्ट हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में शराब खरीदने का बदला नियम! 1 अक्टूबर से Premium Wine Shop में कैश बंद, QR Code से ही होगा पेमेंट
CG में शराब खरीदने का बदला नियम! 1 अक्टूबर से Premium Wine Shop में कैश बंद, QR Code से ही होगा पेमेंट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रीमियम शराब दुकानों से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए अब व्यवस्था बदलने वाली है। आबकारी विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बनेगी रणनीति

प्रभारी भगत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर के अध्यक्षों से भी चर्चा कर उन्हें आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

नगरीय चुनाव की तैयारियों के बीच दौरा महत्वपूर्ण

भगत का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कांग्रेस प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी है। वार्ड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक पार्टी के भीतर बैठकों का दौर चल रहा है। ऐसे में नए प्रभारी का पहला दौरा चुनावी तैयारियों और संगठन की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

29 सितंबर को लौटेंगे

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर से 29 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। तीन दिनों के दौरान वे अलग-अलग स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे। उनके पहले दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक रील ने मचा दी ऐसी धूम कि जयपुर खिंचे चले आए लाखों कुंवारे! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी के लिए 6-7 घंटे कतार में खड़े रहे श्रद्धालु
एक रील ने मचा दी ऐसी धूम कि जयपुर खिंचे चले आए लाखों कुंवारे! मोतीडूंगरी गणेशजी की मेहंदी के लिए 6-7 घंटे कतार में खड़े रहे श्रद्धालु
जयपुर। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले जयपुर में मोतीडूंगरी गणेशजी मंदिर के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला, मानो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.