बिलासपुर। बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। मेरठ के आसपास पहुंचने पर विमान के एक इंजन में समस्या आने के बाद पायलट ने तत्काल दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। सूचना मिलते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी और लगभग 11:58 बजे प्रयागराज पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद विमान दोपहर करीब 12:33 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान मेरठ के आसपास विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer Breaking: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले
CG Transfer Breaking: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य शासन ने बड़ी संख्या में तहसीलदार और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एटीसी को सूचना दी। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर दमकल, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गईं। करीब 2:15 बजे विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इंजन में खराबी से सहमे यात्री

विमान में तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए डर और तनाव का माहौल बन गया। यात्रियों के अनुसार, विमान का बायां इंजन अचानक बंद हो गया था। इसके बाद कई यात्री घबरा गए और उनकी नजरें लगातार इंजन की ओर बनी रहीं। हालांकि पायलट ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया।

15 दिन में दूसरी गंभीर घटना

अलायंस एयर के विमान में करीब दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी गंभीर घटना सामने आई है। इससे पहले 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I 613 की बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बायां टायर फट गया था। टायर फटने के बाद रनवे पर घर्षण और चिंगारी निकली थी। उस समय विमान में 37 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG पाठ्य पुस्तक निगम भर्ती में गड़बड़ी का मामला: 8 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार, 8 महीने से अटकी जांच की अगली कार्रवाई
CG पाठ्य पुस्तक निगम भर्ती में गड़बड़ी का मामला: 8 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार, 8 महीने से अटकी जांच की अगली कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम (पापुनि) में 8 कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितता का मामला एक बार फिर चर्चा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार हुई इन घटनाओं के बाद अलायंस एयर के विमानों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

DGCA ने जांच के दिए आदेश

अलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर प्रसन्न सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी समस्या के चलते विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग कराई गई। उन्होंने कहा कि घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तेज
देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तेज
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में बैंकिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.