रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। घटना के बाद महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

पीड़िता की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। वह आरंग की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी और आरोपी वीरू धीवर के बीच प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद राजकुमारी अपने ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, सितंबर से आवेदन
छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, सितंबर से आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, रविवार रात आरोपी वीरू धीवर अपनी गर्लफ्रेंड राजकुमारी साहू के पास पहुंचा। उसने पेट्रोल उड़ेलकर राजकुमारी को आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी राजकुमारी ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

घटना में महिला के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

आरोपी फरार, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में 1812 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों समेत इन पदों पर होगी संविदा नियुक्ति
CG में 1812 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों समेत इन पदों पर होगी संविदा नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटना की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। फुटेज के जरिए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और वारदात के बाद आरोपी किस दिशा में फरार हुआ।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला माना थाना क्षेत्र का बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी का मौका: जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 160 पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी का मौका: जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 160 पदों पर भर्ती
नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी योग्यता वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.