नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करौली के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई अब 253.55 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

फिल्म के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ की नेट कमाई 214.63 करोड़ रुपये हो चुकी है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म की रफ्तार धीमी रही और पहले दो सप्ताह कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आती गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की कहानी सुन भावुक हुए सलमान, बोले- संघर्ष के बाद मिलती है असली कामयाबी
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की कहानी सुन भावुक हुए सलमान, बोले- संघर्ष के बाद मिलती है असली कामयाबी
मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ का पहला ‘वीकेंड का वार’ मनोरंजन के साथ भावुक कर देने वाला भी रहा। शो के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

खास बात यह है कि फिल्म की शुरुआत देशभर में महज 250 स्क्रीन से हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद अब इसके शो करीब 2,000 स्क्रीन तक पहुंच गए हैं। कम बजट में बनी फिल्म का यह प्रदर्शन फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।

बाबा नीम करौली से जुड़ी है कहानी

बाबा नीम करौली का जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था। 1973 में उनका निधन हुआ। कम उम्र में विवाह के बाद उन्होंने सांसारिक जीवन से दूरी बनाई और आगे चलकर साधु का जीवन अपनाया। उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक विचारों से देश-विदेश में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
42 के हुए आयुष्मान खुराना: टीवी एंकर से नेशनल अवॉर्ड तक, आयुष्मान खुराना
42 के हुए आयुष्मान खुराना: टीवी एंकर से नेशनल अवॉर्ड तक, आयुष्मान खुराना
मुंबई। आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी अलग तरह की फिल्मों और किरदारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबा नीम करौली के अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी चर्चित हस्तियों के नाम भी लिए जाते हैं। वहीं, एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स और मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के उत्तराखंड स्थित कैंची धाम जाने की बात भी अक्सर चर्चा में रही है।