रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार 15 सितंबर को रायपुर में महारैली प्रस्तावित है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पंपलेट के अनुसार रैली दोपहर 12 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सामने से शुरू होगी और आजाद चौक होते हुए मरीन ड्राइव पहुंचकर समाप्त होगी। आयोजन का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बताया गया है।

महारैली के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर सफेद रंग का पंपलेट प्रसारित किया जा रहा है। इसमें किसी संगठन, राजनीतिक दल, अभ्यर्थी या नेतृत्वकर्ता का नाम स्पष्ट रूप से नहीं दिया गया है। इसे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन बताया जा रहा है। साथ ही पीएससी में सुधार की मांग को लेकर युवाओं के बीच रायपुर चलो जैसे नारे भी चर्चा में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल
रायपुर, 15 सितंबर 2026/ सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस-प्रशासन सतर्क

महारैली को लेकर राज्य, जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क है। रैली के संभावित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस की नजर रहेगी। प्रशासन सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूचनाओं की भी निगरानी कर रहा है।

नेतृत्व और मांगों पर तस्वीर साफ नहीं

रैली को लेकर अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इसका नेतृत्व कौन कर रहा है और पीएससी में किन सुधारों की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार में भी इन बिंदुओं का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। ऐसे में मंगलवार को रैली के दौरान इसके आयोजकों और वास्तविक मांगों की तस्वीर साफ होने की संभावना है।

युवाओं में बनी चर्चा

पीएससी की भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में प्रस्तावित महारैली को लेकर युवाओं में उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना होगा कि रैली में कितनी संख्या में युवा शामिल होते हैं और आंदोलन का स्वरूप क्या रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
रायपुर. 15 सितम्बर 2026. गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 10वें वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF 2026) में छत्तीसगढ़ ने अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.