रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पीएम आवास के लिए राज्य को मिलने वाली राशि रोक दी थी। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए बघेल से आंकड़ों के आधार पर जवाब देने को कहा।

शर्मा ने पीएम आवास योजना के तहत प्रदेश में हुए काम का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण हुआ है। उन्होंने बघेल के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उन्हें सच्चाई जाननी है तो वे एआई टूल ‘Grok’ से भी पूछ सकते हैं, जो उन्हें तथ्यों के आधार पर जवाब देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Braking : नाबालिग की बेरहमी से हत्या, सिर कुचली हालत में मिला शव
CG Braking : नाबालिग की बेरहमी से हत्या, सिर कुचली हालत में मिला शव
रायगढ़। रायगढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह पुराने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। शर्मा ने बघेल को खुली बहस की चुनौती भी दी है। अब दोनों पक्षों के दावों और आंकड़ों पर सबकी नजर है।