बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नशेबाजों की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज एक युवक ने बदला लेने के लिए शिकायतकर्ता के पिता पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जूनीलाइन निवासी आदित्य रजक के पिता राजेंद्र रजक सदर बाजार के करोना चौक स्थित राकेश ज्वेलर्स में सिक्योरिटी गार्ड हैं। बताया गया कि मोहल्ले में रहने वाला सत्येंद्र यादव अपने दोस्तों को बुलाकर आए दिन गांजा पीता था। आदित्य ने इसका विरोध किया और मामले की शिकायत थाने में भी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रेन बनी गांजा तस्करी का जरिया, महिला समेत चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
ट्रेन बनी गांजा तस्करी का जरिया, महिला समेत चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर। बिलासपुर में गांजा तस्करी के लिए ट्रेनों के इस्तेमाल का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रेन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत से नाराज था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, शिकायत के बाद से सत्येंद्र यादव आदित्य से नाराज था। इसी रंजिश में वह बदला लेने के लिए आदित्य के घर के पास पहुंचा, लेकिन वहां आदित्य और उसके पिता नहीं मिले। इसके बाद आरोपी सीधे सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान पहुंच गया।

आरोप है कि सत्येंद्र दुकान के अंदर घुसा और ड्यूटी पर मौजूद राजेंद्र रजक पर चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में डीजे को लेकर भिड़े युवक, चाकूबाजी में एक की मौत
गणेश पंडाल में डीजे को लेकर भिड़े युवक, चाकूबाजी में एक की मौत
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.