जांजगीर-चांपा। जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले दिनों मृत एक व्यक्ति की सैंपल जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं रायपुर से बालपुर स्थित अपने ससुराल आए एक युवक की भी स्वाइन फ्लू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अब युवक की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल रहा है।

जानकारी के अनुसार जिले में अब तक छह से अधिक संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में दो मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया था। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर चलो के नारों के बीच आज PSC महारैली, रविवि से मरीन ड्राइव तक मार्च
रायपुर चलो के नारों के बीच आज PSC महारैली, रविवि से मरीन ड्राइव तक मार्च
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में सुधार की मांग को लेकर मंगलवार 15 सितंबर को रायपुर में महारैली प्रस्तावित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वाइन फ्लू का पॉजिटिव मामला चांपा के एक निजी अस्पताल से सामने आया। यहां सर्दी-खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे युवक में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। इसके बाद 12 सितंबर को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 13 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बताया जा रहा है कि युवक रायपुर से बालपुर स्थित अपने ससुराल आया था। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद वह चांपा के निजी अस्पताल पहुंचा था। लक्षणों को देखते हुए चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग जिले में संदिग्ध मरीजों की निगरानी के साथ ही संपर्क में आए लोगों की जांच और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी कदम उठा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी विभागों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती का बदला सिस्टम, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सरकारी विभागों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती का बदला सिस्टम, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
रायपुर। राज्य सरकार ने विभागों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चयन एवं भर्ती के लिए नई व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.