रायपुर, 02 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के वर्चुअल शुभारंभ के साथ ही बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में भी इस महाअभियान का शंखनाद हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि “नशा एक दीमक की तरह है जो न केवल व्यक्ति को खोखला करता है, बल्कि उसके परिवार, माता-पिता के सपनों और भविष्य को भी तबाह कर देता है।

बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार व समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें…
जान से मारने की धमकी देकर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पा, चार आरोपी गिरफ्तार
जान से मारने की धमकी देकर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पा, चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और करोड़ों की संपत्ति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

इतिहास गवाह है कि देश में जितने भी बड़े परिवर्तन हुए हैं, वे युवाओं के दम पर ही संभव हुए हैं। युवाओं को नशे के चंगुल से मुक्त रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी होगी।

*100 सप्ताह तक चलेगा जनजागरूकता का महाअभियान*

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
बिलासपुर शहर में संचालित हजारों पेट्रोल, डीजल ऑटो और ई-रिक्शा अब डिजिटल पहचान प्रणाली से जुड़ने जा रहे हैं। यात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संकल्प अभियान के तहत आगामी 100 हफ्तों तक जिले भर में खेल, कला, संस्कृति और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर केंद्रित एक बेहद संवेदनशील व आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं को संदेश में कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार का विनाश करता है। हमारी युवा पीढ़ी को सही संस्कार और विचार अपनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करना होगा। एक समृद्ध और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए युवाओं का व्यसनमुक्त होना अनिवार्य है। इस 100-साप्ताहिक अभियान में जिले के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, खेल अधिकारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। प्रदेश के 343 शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में हो रही देरी से अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था गंभीर रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.