रायपुर। प्रदेश में आगामी शिक्षा सत्र 2027-28 के लिए शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने के कारण इस बार शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया भी पहले पूरी करने की तैयारी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत एक दिसंबर 2026 से होगी, जबकि बच्चों के चयन के लिए जिलेवार लॉटरी 11 और 12 जनवरी 2027 को निकाली जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय ने आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी जारी करते हुए सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत चयनित बच्चों का प्रवेश शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही संबंधित निजी स्कूलों में सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ सुशासन, पारदर्शिता एवं स्वप्रगतिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा सत्र 2027-28 में प्रदेश के 6600 से अधिक निजी स्कूलों में कक्षा पहली में आरटीई के तहत पात्र एवं बीपीएल परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत स्कूलों के प्रोफाइल अपडेट और नए स्कूलों के पंजीयन से होगी।

जारी समय-सारणी के अनुसार 2 नवंबर से 25 नवंबर तक निजी स्कूल अपने प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे और नए स्कूलों का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद नोडल प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों की जानकारी एवं उपलब्ध सीटों का सत्यापन 28 नवंबर तक करेंगे।

इसके बाद 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नोडल प्राचार्य 1 दिसंबर से 7 जनवरी तक आवेदनों और उनके साथ जमा दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर आवेदकों को आवश्यक सुधार का अवसर भी दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य स्तर पर पहले चरण की जिलेवार लॉटरी 11 और 12 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। लॉटरी में चयनित बच्चों को आवंटित निजी स्कूलों में 14 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रवेश दिया जाएगा। इस तरह नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से काफी पहले आरटीई प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली शिक्षा सत्र 2026-27 तक की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि के सत्यापन का कार्य भी प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ पूरा किया जाए।

तीन चरण की लॉटरी के बाद भी 6 हजार सीटें खाली

चालू शिक्षा सत्र 2026-27 में आरटीई प्रवेश के लिए तीन चरणों में लॉटरी निकाली गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं। इस वर्ष 6865 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 21,875 सीटें उपलब्ध थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले चरण की लॉटरी में 15,081 बच्चों का चयन किया गया था, लेकिन इनमें से केवल 13,383 बच्चों ने प्रवेश लिया। दूसरे चरण में 1,174 बच्चों का चयन हुआ, जबकि तीसरे चरण में 2,963 बच्चों का चयन किया गया। तीन चरणों की प्रक्रिया के बावजूद करीब 6 हजार सीटें खाली रह गईं।

शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि प्रवेश प्रक्रिया समय से पहले शुरू करने और नए सत्र से पहले दाखिला पूरा करने से इस बार आरटीई सीटों पर अधिक बच्चों को प्रवेश मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.